आशा कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर पहुंचकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

जागरूकता के बल पर बीमारियों से जंग जीतने की तैयारी चल रही है।


स्वतंत्र प्रभात

महराजगंज। विशेष संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए सरकार के फरमान पर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है। विभाग द्वारा गांवों में घर-घर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता के बल पर बीमारियों से जंग जीतने की तैयारी चल रही है।

नौतनवा ब्लाक में विशेष संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रहा है। आशा कार्यकर्त्रियों को गांव-गांव व घर-घर जाकर पोस्टर चिपकाने व रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए लगा दिया गया है। 


आशाओं को प्रशिक्षण देने के बाद दस्तक अभियान की विशेष जिम्मेदारी दे दे गयी है। गुरुवार की सुबह नौतनवा ब्लाक के ग्राम पंचायत निपनिया व विषखोप में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां जागरूकता अभियान में जुटी हुई देखीं गई।


इस दौरान जागरूकता अभियान में ग्राम पंचायत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मालती देवी, बुद्धेश्वरी, अनीता, ऊषा, आशा सुमन, सीमा, माया आशा संगीनी ऊषा, निपनियां मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीता पाण्डेय, मध्यमा पाण्डेय, सहायिका संध्या देवी, आशा सम्पाती देवी, नीलम आदि मौजूद रहीं।
 

About The Author: Swatantra Prabhat