यमुना नदी किनारे मिले 100 से अधिक मृत सूकर, पशुधन विभाग की टीम ने किया दफन

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाढ़ में बहकर मृत सुअरे यहां आई थी और अब पानी घटने के बाद दिखाई दी हैं 


स्वतंत्र प्रभात

प्रयागराज करेलाबाग और ससुर खदेरी नदी के किनारे ककरहा घाट तक 100 से अधिक मृत सुअरों के पड़े होने से लोगों में बेचैनी बढ़ गई है, इन लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताने लगी है। वहीं इस नदी के पास रहने वाले लोगों ने मृत सुअरों का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम के अधिकारी सक्रिय हुए।पशुधन विभाग की टीम भेजकर सारी मृत सुअरों को इकट्ठा करा कर दफन करा दिया। अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ का पानी घटने के बाद मृत सुअर अब दिखाई दे रही है।टीम लगातार नदियों के किनारे निगरानी रख रही है। नगर निगम के पशुचिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा. अमृत राज ने बताया कि टीम वहां भेजी गयी थी और मृत सुअरों को जेसीबी गड्ढा खोदवाकर डिस्पोजल करा दिया गया है।उन्होंने बताया कि

About The Author: Swatantra Prabhat