चट्टीबारियातु पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र का शुभारंभ

चट्टीबारियातु पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र का शुभारंभ


स्वतंत्र प्रभात-

 हज़ारीबाग झारखण्ड:-

केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातु पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को प्रज्ञा केंद्र का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन चट्टीबारियातु पंचायत के मुखिया झरीलाल महतो,पंचयात समिति सदस्या अनिता देवी, उपमुखिया नेहा कुमारी और समाजसेवी महेंद्र रजक,अनिल माली,वार्ड सदस्य दिलेस्वर महतो,ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

। मौके पर मुखिया झारीलाल महतो ने कहा कि प्रज्ञा केंद्र खुलने से पंचायत के लोगों को आवासीय, आय, जन्म प्रमाण पत्र आदि बनवाने में सहूलियत होगी। मौके पर प्रज्ञा केंद्र  संचालक टेकनारायन महतो, रोहित कु गुप्ता, संतोष महतो, अनिल मुंडा,गुड़िया देवी,आदि कई लोग मौजूद थी।

About The Author: Swatantra Prabhat