दलित युवती के हत्यारोपितों को बचाने में लगी पुलिस: प्रियंका
उन्नाव। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार रात अचानक शहर के कांशीराम कॉलोनी स्थित दलित युवती पूजा के घर पहुंचीं। यहांउसकी मां से मुलाकात की।
उन्नाव। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार रात अचानक शहर के कांशीराम कॉलोनी स्थित दलित युवती पूजा के घर पहुंचीं। यहांउसकी मां से मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक वह पीड़ित परिवार के साथ रहीं। उन्होंने बंद कमरे में पीड़िता की मां से बात की। पीड़ितपरिवार ने पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस युवती केहत्यारोपितों को बचाने में लगी है। पुलिस और अपराधी मिले रहते हैं। इसी के चलते महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि आखिर दोषीअफसरों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पीड़िता की मां ने उन्हें बताया कि किस तरह से अफसरों ने गुंडों को पनाह दी थी।उसके बाद भी वे आज भी पद पर बने हैं। बता दें कि दलित युवती पूजा को 8 दिसंबर को सपा के पूर्व मंत्री रहे फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोलसिंह ने साथियों संग मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस दो महीने तक युवती को बरामद नहीं कर सकीथी। 10 फरवरी को युवती का शव दिव्यानंद आश्रम के पीछे सेप्टिक टैंक में मिला था।

Comment List