फतेहपुर बाराबंकी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए हैं। जिसके चलते प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकारबनने पर प्रदेश मे यह विकास की गति निरन्तर बढती रहेगी। विगत समय में कुशासन के चलते विपक्षी पार्टियों की सरकारों ने प्रदेश मेअराजकता फैलाने का कार्य किया है, प्रदेश मे गुण्डाराज अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया था। जिस को समाप्त करने के लिए वर्तमान समय मेंभाजपा सरकार बहुत जरुरी है।
कुर्सी विधानसभा क्षेत्र मे जन अभियान प्रचार में शनिवार को निर्वतमान विधायक/भाजपा प्रत्याशी साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने विधानसभा क्षेत्रके कई गांवों का दौरा करते हुए जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा, भाजपा सरकार ने सभी वर्गो के लिये कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है, जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के साथ-साथ समाज मैं रहने वाले अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाया गया है। भाजपा सरकार ने हर गरीब कोउसकी छत देने का कार्य किया है, जो गांव पिछली सरकारों मे विकास से अछूते थे, वहां पर सडको व अन्य विभिन्न योजनाएं जन-जन तकपहुंचाई गई है। विकास के तहत भाजपा पुनः प्रदेश मे प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेगी। जनता 300 का सिलेंडर झूठ और पाखंडी लोगों केबहकावे मे आने वाली नही है। इस दौरान विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने डोर टू डोर लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करतेहुए भाजपा पार्टी के पक्ष में वोट देने की विनम्र अपील की। वही क्षेत्र के विधायक ने रायपुर, चन्दूरा, मो0पुर खाला, गढचप्पा, दोहई, गुलहरिया, अमेरा, टांडा, बंजरिया, मोहदीपुर, धधौरा, मसूदपुर आदि गांव में लोगों के साथ बैठक कर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों से भी क्षेत्र केलोगों को अवगत कराया।
इस मौके पर मौजूद रहे लोगों में विनोद मिश्र, रंगनाथ त्रिपाठी, प्रधान देशराज वर्मा, नाइन टू सिंह,सरोज वर्मा,प्रधानकरूणा शंकर शुक्ल, अंशुमान मिश्र, संजय सिंह, सनद वर्मा, आशीष वर्मा, प्रवेश वर्मा, विजय मौर्य, दिनेश बाजपेई, संजय सिंह, अरुण सिंह, सतेंद्र सिंह , बब्बू दीक्षित, वशिष्ठ चंद्र त्रिवेदी, मुन्ना अवस्थी, विवेक वर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।