भाजपा मोर्चों के पदाधिकारियों को अपनी तरफ से योजना रचना के अनुसार पांचों विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क के लिए लगाया
भारतीय जनता पार्टी चल रहे चुनाव को पर्व की तरह देख रही है।भाजपा ने चुनाव को चुनौती के रूप में स्वविकर करते हुए मोर्चों के पदाधिकारियों को अपनी तरफ से योजना रचना के अनुसार पांचों विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क के लिए लगा दिया है।
अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी चल रहे चुनाव को पर्व की तरह देख रही है।भाजपा ने चुनाव को चुनौती के रूप में स्वविकर करते हुए मोर्चों के पदाधिकारियों को अपनी तरफ से योजना रचना के अनुसार पांचों विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क के लिए लगा दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने संगठन की योजना रचना के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा,महिलामोर्चा,अनुसूचित मोर्चा और किसान मोर्चा की विभिन्न वर्गों के नेताओं को अपनी अपनी जातियों और समूहों में जाकर उनको भाजपा के पक्ष में लाने का निर्देश दिया है।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव को सम्पर्क अभियान का जिला संयोजक बना कर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।अभियान की रिपोर्टिंग संगठन को उनके द्वारा प्रतिदिन की जा रही है।

Comment List