भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के विधायक कैंडिडेट बने विवेकानंद पांडेय

भाजपा खड्डा विधानसभा में लंबे समय से टिकट के दावेदारी को लेकर असमंजस जो चल रही थी वह समाप्त हो गई। बीते बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी निषाद पार्टी समझौता के तहत निषाद पार्टी ने विवेकानंद पांडे को खड्डा विधानसभा 329 को प्रत्याशी घोषित कर दिया।


खड्डा,कुशीनगर। भाजपा खड्डा विधानसभा में लंबे समय से टिकट के दावेदारी को लेकर असमंजस जो चल रही थी वह समाप्त हो गई। बीते बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी निषाद पार्टी समझौता के तहत निषाद पार्टी ने विवेकानंद पांडे को खड्डा विधानसभा 329 को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस खबर को आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की दौड़ी लहर दौड़ पड़ी।

विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी निषाद पार्टी दोनों पार्टियों का गठबंधन है। जिसको विशेष ध्यान में रखते हुए निर्मल इंडिया हमारा आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने विवेकानंद पांडे को प्रत्याशी घोषित करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है।

About The Author: Swatantra Prabhat