प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी के पालेसर पर समीक्षा बैठक हुई संपत्र

प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी के पालेसर पर समीक्षा बैठक हुई संपत्र

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मौर्य की अध्यक्षता में क्षेत्र के टिकरहुआ गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी के पालेसर पर समीक्षा बैठक संपत्र हुई।


हैदरगढ़ (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक मंडल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मौर्य की अध्यक्षता में क्षेत्र के टिकरहुआ गांव में प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी के पालेसर पर समीक्षा बैठक संपत्र हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने सभी मंडल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक कर आगे की चुनाव की रणनीति तैयार की। इस दौरान विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह दाढ़ी भी मौजूद रहे। 

      बैठक में प्रदेश मंत्री व जिले की प्रभारी श्रीमती अर्चना मिश्रा ने मण्डल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र संयोजक/ प्रभारियों से कहा कि बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत के फार्मूले पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा। सभी का चुनाव में मूल उदेश्य होगा कि हर एक बूथ पर कमल खिलें। जिससे कि विधानसभा सीट हैदरगढ़ में पार्टी प्रत्याशी के जीतने के साथ प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन सके।  इसके लिए आप सभी को जमकर मेहनत करनी होगी साथ ही भाजपा सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना आप सभी की जिम्मेदारी है। जिसके बाद सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि हैदरगढ़ में फिर से कमल खिला कर ही दम लेंगे और जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसका हम पूर्ण कर्तव्य भाव से निर्वाहन करेंगे। विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह दाढ़ी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी पार्टी चुनाव में सफलता हासिल नहीं कर सकती है भाजपा में कार्यकर्ता त्याग परिश्रम के लिए जाने जाते हैं और इन्हीं सभी की बदौलत फिर से हम चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबेहा राम सागर मोर्य ने कहा कि हम सभी का चुनाव में सबसे बड़ा उद्देश्य होगा कि हर एक बूथ पर भाजपा विजयी हो और वहां कमल खिले। इस मौंके पर गुजरात से आए प्रवासी व प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान प्रसाद द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौंके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, 

मण्डल महामंत्री रंजीत सिंह महंत, प्रधान विक्रम सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह, प्रधान राहुल बाजपई, पिंकू सिंह सहित सभी मंडल पदाधिकारियों के अलावा सभी शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel