उन्नाव। थाना दही क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की बच्ची जो की एक हफ्ते से अगवह है उसका अभी तक पुलिस कोई सुराग नही ढूंढ पाई है। संजय पुत्र मुन्ना लाल निवासी मुकुंडखेड़ा थाना दही जिला उन्नाव के बरगलाने पर अगवह के एक दिन पहले ही लड़की ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया था, जिस पर प्रार्थी की पुत्री डिस्चार्ज होकर 19 जनवरी को घर चली गई थी।
जिसके बाद 20 जनवरी की सुबह प्रार्थी की पुत्री को सफेदरंग की हाण्डा सिटी कार पर से अगवह किया गया। जो कार कुलदीप चला रहा था और संजय व संजय का भाई बउवा आये और लड़की कोबउवा ने बहला फुसला कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी से जाते समय लड़की के घर वालो ने लड़की को लखनऊ बाई पास पर देखा तो गाड़ी रोकने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी नही रुकी और उन लोग वहां से लड़की को लेकर भाग निकले। लड़की के घर वालो ने बताया कि लड़कीअपने साथ घर मे रखा भाड़े का पैसा जो कि 50 हज़ार था वो भी साथ मे ले गई है।
पुलिस ने लड़की के घर वालो की तहरीर पर 3 लोगो परमुकदमा दर्ज कर लड़की की तलाश जारी कर दी है लेकिन 6 दिन से अभी तक लड़की का कोई भी सुराग नही लगा है। पुलिस का कहना है किलड़की को ढूंढने का प्रयास लगातार जारी है जल्द ही लड़की की सकुशल बरामदगी की जाएगी।