उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उड़नदस्ता टीम, निगरानी टीम की बैठक संपन्न

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उड़नदस्ता टीम, निगरानी टीम की बैठक संपन्न

सी-विजील ऐप पर एमसीसी के उल्लंघन की शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर 15 मिनट के भीतर पहुंचेगी उड़नदस्ता टीम, 100 मिनट के भीतरशिकायत का करेगी निस्तारण- अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी


बलरामपुर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतंत्र रूप से संपन्न कराए जाने हेतु उड़नदस्ता टीम एवं निगरानी टीम कागठन किया गया है, जिसकी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में अपरजिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराए जाने हेतु निगरानी टीम एवं उड़नदस्ताटीम की आम भूमिका है। निगरानी की टीम द्वारा विभिन्न स्थलों पर चेक पोस्ट पर रहकर अवैध नकदी, शराब, निर्वाचन को प्रभावित करने वालीप्रलोभन वस्तुओ इत्यादि के रोकथाम हेतु सभी वाहनों आदि का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर 24 घंटे के लिए तीननिगरानी टीम तैनात रहेंगी। यदि निगरानी टीम द्वारा किसी व्यक्ति के पास 50 हजार रुपए से अधिक की नकदी पाई जाती है तो उसके द्वारानकदी के वैध कागज प्रस्तुत करने होंगे, ऐसा नहीं करने पर निगरानी टीम द्वारा नकदी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। राजनैतिक दलों केद्वारा प्रचार सामग्री जैसे पंफलेट, बैनर आदि की भी निगरानी की जाएगी, यदि किसी बैनर,पंफलेट पर मुद्रक का नाम, पता,संख्या आदि ना पाएजाने पर ऐसे पंपलेट आदि को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीम द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन आदि पर नजर रखीजाएगी तथा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन इत्यादि पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सी विजील एप पर एमसीसी के उल्लंघन संबंधी कोई शिकायत की जाती है तो संबंधित क्षेत्र केउड़नदस्ता टीम द्वारा 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर यथास्थिति की जानकारी ली जाएगी। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो विधिककार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सी विजील एप पर प्राप्त शिकायत का निस्तारण 100 मिनट के भीतर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी निगरानी टीम व उड़नदस्ता टीम पूरी निष्ठा एवं सतर्कता के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार द्वारा निगरानी टीम एवं उड़नदस्ता टीम को उनके कार्यों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वकजानकारी दी गई तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार द्वारा सी विजील एप के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस नेहा बंधु तथा समस्त निगरानी टीम एवं उड़नदस्ता टीम के मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

अंधविश्वास का खौफनाक खेल: तीन अज्ञात महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उड़ाया मंगलसूत्र व कान की बाली Read More अंधविश्वास का खौफनाक खेल: तीन अज्ञात महिलाओं ने बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उड़ाया मंगलसूत्र व कान की बाली

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel