
बीस कुंतल तक धान तौल के लिए आये किसानों का धान तत्काल किया जाय क्रय : जिलाधिकारी
बीस कुंतल तक धान तौल के लिए आये किसानों का धान तत्काल किया जाय क्रय : जिलाधिकारी
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में गुरुवार देर रात्रि कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय वर्ष 2021-22 के संबंध में समस्त नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समस्त क्रय केंद्र के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जो भी चेक लिस्ट दी जा रही है। उस चेक लिस्ट के अनुसार क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जांच आख्या प्रेषित करते रहे। धान क्रय में तेजी लाते हुए धान क्रय कराना सुनिश्चित किया जाय।
यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ केंद्रों पर यह देख लिया जाए कि जहां पर बोरा और अन्य कोई समस्या है तो उसे ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।जिससे किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी क्रय केंद्र समय से अवश्य खुल जाए। जिससे खरीदारी में तेजी लाई जा सके, साथ ही साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी कास्तकार 20 कुंतल तक धान तौल के लिए आया है उसका धान तत्काल क्रय किया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी,समस्त नोडल अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List