राशन कार्ड लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न खाद्य, तेल, चना, दाल एवं नमक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

राशन कार्ड लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न खाद्य, तेल, चना, दाल एवं नमक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न


राजगढ़, मीरजापुर।

विकास खण्ड राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम सभा कलवारी माफी, विकास खण्ड राजगढ़, विधान सभा मड़िहान मे कोटेदार रजिंदर सिंह  जी के यहां अन्य महोत्सव प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर के समस्त राशन कार्ड लाभार्थियों को निशुल्क खाद्यान्न खाद्य, तेल, चना, दाल एवं नमक वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि राजगढ़ विकासखंड के ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के  जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगासागर दुबे, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाई साहब, भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनीता पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश भाई पटेल,  भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंकित सिंह पटेल, राजगढ़ ब्लॉक के कोटे संघ का अध्यक्ष  राधेश्याम सिंह पटेल, शमशेर सिंह पटेल, रितेश सिंह पटेल, शिवशंकर पटेल, राजाराम केसरी, शालिकराम केसरी जी, सुग्रीम शर्मा, श्याम केसरी, अंशु दुबे, अहमद खान, एवं अन्य ग्रामीण जनता जनार्दन एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

About The Author: Swatantra Prabhat