योगी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो से विपक्षी हताश- डॉ सत्यप्रकाश

योगी सरकार की जनकल्याणकारी कार्यो से विपक्षी हताश- डॉ सत्यप्रकाश

जनकल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से किसानों को आच्छादित कर रही है।


 स्वतंत्र प्रभात 
 

देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा विजयादशमी के पर्व से प्रारम्भ होकर 31 नवम्बर तक चलने वाले ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया विधानसभा के ग्राम- बसडीला से हुआ।


चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में प्रत्येक किसान परिवार के लिये भारतीय जनता पार्टी की सरकार चिंता कर रही है और निरंतर किसानों को समृद्धशाली बनाने के लिये सरकार उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  जैसी तमाम जनकल्याणकारी योजनाओ के माध्यम से किसानों को आच्छादित कर रही है।

योगी सरकार की किसान हित मे चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को देखकर विपक्षी हताश हो गए हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अन्नदाता किसान भाइयों को केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार समृद्धशाली और खुशहाल बनाने के लिये संकल्पित है।

इस अवसर जिला योजना समिति सदस्य पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और पूर्व जिला मंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारी धनुषधारी मणि त्रिपाठी, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, स्थाई विशेष आमन्त्रित सदस्य नीरज शाही बैरौना, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा काशीपति शुक्ला, जिला मंत्री रविन्द्र राव कुँवर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय, जिला महामंत्री हरीश त्रिपाठी, जिला मंत्री रानू सिंह, भगवान यादव, जिला सोशल मीडिया रितेश शर्मा, ग्राम प्रधान शेषनाथ के साथ सैकड़ो की संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।


पिता के श्राद्ध से पूर्व ही बेटे की हुई मौत

 पुलिया से गिरकर युवक की मौत

 बरहज, देवरिया। मेले में शरीक होकर तीन अन्य साथियों के साथ घर जा रहा युवक मोहाव पुलिया से असंतुलित होकर नाले में गिर कर मौत के आगोश में चला गया।                   
 मिली जानकारी के अनुसार मोहाव निवासी जरीब (22) उर्फ पल्लू पुत्र स्व. राशीद अपने तीन अन्य साथियों के साथ दुर्गा पूजा मेला देख कर 10 बजे के करीब घर जा रहा था। 


मित्रों के साथ कुछ देर के लिए मोहाव पुलिया पर बैठकर बात करने लगा और इसी दौरान मोबाइल निकालते समय अनियंत्रित होकर 20- फीट नीचे पानी से लबालब नाले में गिर कर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि अभी 21 अक्तूबर को ही उसके पिता का चालिसवा (श्राद्ध) होना था, जरीब पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel