मंत्री व विधायक ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

आर्यनगर,गोण्डा- प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व भाजपा नेता राम मूर्ति सिंह के साथ ब्लॉक रुपईडीह के दो सरकारी धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रदेश में हो रही धान खरीदारी की सच्चाई देखने के लिए बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ब्लॉक रुपईडीह

आर्यनगर,गोण्डा-
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह व भाजपा नेता राम मूर्ति सिंह के साथ ब्लॉक रुपईडीह के दो सरकारी धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
प्रदेश में हो रही धान खरीदारी की सच्चाई देखने के लिए बुधवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ब्लॉक रुपईडीह के धान क्रय केन्द्र मंगलनगर पहुंचे।यहां पर केन्द्र प्रभारी विपिन बिहारी तिवारी उपस्थित मिले। किन्तु यहां पर पैड़ीबरा एक किसान की बगैर आई०डी० के धान की तौल किए जाने पर आपत्ति जताते हुए विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके पूर्व उन्होंने साधन सहकारी समिति पकड़ी मारुडीह के धान खरीद क्रय केंद्र जेठपुरवा,ककरहा का औचक निरीक्षण किया।यहां पर केन्द्र बंद मिला।इस बारे में केन्द्र प्रभारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि इस केन्द्र पर लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद कम होने के कारण जिला अधिकारी द्वारा गत दस दिसंबर को तत्काल प्रभाव से केंद्र बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था।
इसके बाद सहकारिता मंत्री भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला के के घर गए जहां पर उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से भेंट की।निरीक्षण के दौरान जनपद स्तर के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel