घर में घुसकर महिला के साथ छेड़़छाड़, केस दर्ज
महराजगंज ब्यूरो। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस बावत पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर में अकेले थी तभी उसी के गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, महिला के
महराजगंज ब्यूरो। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस बावत पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर में अकेले थी तभी उसी के गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, महिला के शोरशराबे पर अगल बगल के लोग इकट्ठा हो गये।
लोगों की भीड़ को देख वह घर से भाग गया और गाली गलौज करते हुए जाते जाते मारने पीटने की धमकी भी दिया। इस सम्बध में प्रभारी निरीक्षक विजय राज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comment List