आम आदमी पार्टी का बैठक संपन्न
महराजगंज। आम आदमी पार्टी का बैठक नौतनवां स्थित जानकी मैरिज हॉल में जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें पशुपतिनाथ गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। जहां बैठक में पार्टी के विस्तार तथा मजबूती को लेकर चर्चा किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त ने कहा कि आम
महराजगंज। आम आदमी पार्टी का बैठक नौतनवां स्थित जानकी मैरिज हॉल में जिला अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें पशुपतिनाथ गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। जहां बैठक में पार्टी के विस्तार तथा मजबूती को लेकर चर्चा किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्त ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों पर चलते हुए आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है जहां उत्तर प्रदेश में आज भ्रष्टाचार चरम पर है जिससे गरीब जनता का शोषण हो रहा है।
इस मौके पर तहसील अध्यक्ष ठाकुर सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक परेशान अन्नदाता हैं जहां किसानों की खड़ी फसलों को आवारा जानवर नष्ट कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार इसका कोई समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के साथ छल करते हुए किसानों की की आय दोगुनी करने की बात कर रही है सरकार द्वारा किए गए सभी वादे खोखले हैं। जहां व्यापारियों, छात्रों नौजवानों, गरीबों और मजदूरों के साथ भाजपा सरकार झूठे वादे कर लोगों के साथ छल करने का कार्य की है।
इस मौके पर जिला महासचिव के.एम.अग्रवाल, फरेंदा विधानसभा अध्यक्ष भगवान दत्त पाण्डेय, नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष
ठाकुर सोनी, के.एन.मौर्या आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Comment List