राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने मशाल जलाकर सरकार को दिया जवाब

उठो युवाओं ललकार दो, कहो सरकार से रोजगार दोब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेयटाण्डा अम्बेडकर नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर नौजवान सभा अम्बेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष फैसल सिद्दिकी व अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थित अपने आवास हरसम्हार में बेरोजगारी के खिलाफ रात के नौ बजे नौ

उठो युवाओं ललकार दो, कहो सरकार से रोजगार दो
ब्यूरो रिपोर्ट – विवेक पाण्डेय
टाण्डा अम्बेडकर नगर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर नौजवान सभा अम्बेडकर नगर के जिला उपाध्यक्ष फैसल सिद्दिकी व अन्य पदाधिकारियों के साथ स्थित अपने आवास हरसम्हार में बेरोजगारी के खिलाफ रात के नौ बजे नौ मिनट अंधेरे में मशाल जलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खड़े होकर वर्तमान प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद किया।

जिला उपाध्यक्ष ने कहा प्रदेश और देश की जनता अब भली-भांति समझ गयी है।बढ़ते अपराध से गांव व शहरों की जनता खौफ में जीने को मजबूर हैं। बेरोजगार मजदूर किसान अन्य दाता महंगाई की मार से त्रस्त होकर दिन प्रतिदिन आत्महत्या कर रही है। आने वाले चुनाव में प्रदेश व देश की भोली-भाली जनता सरकार में बैठे लोगों को बाहर का रास्ता दिखायेगी।

रोजगार छीनने वाली गूँगी बहरी सरकार से बेरोजगार छात्रों युवाओं को रोजगार तथा आम नागरिक व महिलाओं की सुरक्षा की मांग किया। नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने उन्ही की भाषा में मशाल जलाकर जबाव दिया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel