
समाजवादियो ने बाबू अनवार अहमद को किया याद
स्वतंत्र प्रभात आसिम अली उन्नाव। पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व एमएलसी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद बाबूजी की 99वीं जयंती जनपद में धूमधाम से मनायी गयी। नगर पालिका परिषद उन्नाव के कैम्प कार्यालय में अनवार अहमद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व गरीबों में मिठाई का वितरण किया गया।नगर पालिका अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में
स्वतंत्र प्रभात आसिम अली उन्नाव। पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व एमएलसी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनवार अहमद बाबूजी की 99वीं जयंती जनपद में धूमधाम से मनायी गयी। नगर पालिका परिषद उन्नाव के कैम्प कार्यालय में अनवार अहमद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व गरीबों में मिठाई का वितरण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत कटियार मन्टू ने कहा कि अनवार साहब का जीवन समाजवादी पार्टी और जनपद उन्नाव के लिए समर्पित रहा है वो जनपद के गौरव रहे हैं उनकी कमी पार्टी व हम जैसे कार्यकर्ताओं को हमेशा खलेगी।
-
समाजवादियो ने बाबू अनवार अहमद को किया याद
स्वर्गीय अहमद की जयंती के अवसर पर पालिकाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय में समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र विश्वकर्मा, चैधरी खजान सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सपा नेता मुकेश यादव, राकेश साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा सोनी सिंह परिहार, विजय सिंह, सत्येन्द्र पटेल, सपा नेता राजेश मिश्रा, शिवम सोनी आदि सपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर बाबूजी को नमन किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में पार्टी कार्यालय में सपा नेता फैसल रहमान सफ़वी ने भी पुष्प अर्पित कर अनवार साहब के जीवन पर प्रकाश डाला
इसी क्रम में नगर पंचायत मोहान में पूर्व जिलाध्यक्ष स्व0 अनवार अहमद का जन्मदिन उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर सपा जिला उपाध्यक्ष अनवर सिद्दीकी, ज्ञानेंद्र सिंह सहित सपाइयों ने मनाया। इस अवसर पर गरीब, असहाय व बुजुर्गों को आर्थिक सहयोग, राशन, जूस व फल वितरित किया गया। इसके अलावा नेवलगंज में बुधेश्वर पार्षद ताराचन्द्र रावत ने प्रधान गुड्डू यादव, विपिन दिवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपित व लड्डू वितरित कर जन्मदिन मनाया। साथ ही सभी सपाइयों ने संकल्प लेकर 2022 में सपा को जिताने के लिए अभी से कमर कसने का संकल्प लिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List