जिलाधिकारी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में मेस, अस्पताल और बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि व्यवस्थायंे सामान्य थी। जो भी कोविड.19 से संक्रमित बन्दी हो, उन्हें कोविड एल-वन अस्पताल भेजा जाये। जिला
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में मेस, अस्पताल और बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि व्यवस्थायंे सामान्य थी। जो भी कोविड.19 से संक्रमित बन्दी हो, उन्हें कोविड एल-वन अस्पताल भेजा जाये। जिला जेल में सामान्य मरीज ही रखे जायें। बुखार वाले मरीजों को दूर रखा जायें।
-
जिलाधिकारी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण
जेल अस्पताल के अन्दर 13 सामान्य मरीज पाये गये। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संदिग्ध लोगो की कोरोना संक्रमण जांच कराई जाये। मेस में खाने की व्यवस्था की गुणवत्ता को परखा। साफ-सफाई पर सन्तोष व्यक्त किया। उन्होंने जेल बैरिकों में जाकर बन्दियों से भी आवश्यक जानकारी ली। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल, जेलर एके सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे सहित सम्बन्धित अधिकारी, पुलिस कर्मी व अन्य उपस्थित रहे।

Comment List