
भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने किया पौधरोपण
स्वतंत्र प्रभात रुद्रपुर,देवरिया। पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने पौध रोपण कर लोगों को जागरूक किया।इस दौरान उन्होंने आमजन से बड़ी संख्या में पौधरोपण किये जाने की अपील करते हुए कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन मे दो कार्य अवश्य करना चाहिए गुरु का सम्मान और
स्वतंत्र प्रभात
रुद्रपुर,देवरिया। पंडित श्री कृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने पौध रोपण कर लोगों को जागरूक किया।इस दौरान उन्होंने आमजन से बड़ी संख्या में पौधरोपण किये जाने की अपील करते हुए कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन मे दो कार्य अवश्य करना चाहिए गुरु का सम्मान और एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। गुरु से ज्ञान मिलता है व पौधरोपण से हमें छाया के साथ साथ शुद्ध वातावरण प्राप्त होता है।
वृक्ष लगाना सौ पुत्रों के बराबर होता है, जब यही पौधा बड़ा होकर वृक्ष होता है तब हमें शुद्ध आक्सीजन प्राप्त होता है। पहाड़ से लेकर समतल भूमि का संतुलन सही रहता है। भूकंप आने का कम अवसर रहता है वहीं भूमि की ऊपरी सतह मे हमेशा नमी होने से मिट्टी उपजाऊ रहती है।
ऐसे में हर लोगों का कर्तव्य बनता है पर्यावरण सही रखने के लिए एक पौधा हर साल अवश्य लगाएं। इस इस अवसर पर केवी श्रीवास्तव, ऋषिकेश यादव, प्रभात सिंह, मदन उपाध्याय, जिला कार्यसमिति व नगर पंचायत सभासद अरविंद शुक्ला ने भी वृक्षारोपण किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List