
पांच साल में प्रदेश में विकास की गंगा बही - संजय पाठक
भाजपा सरकार देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश में पिछले 5 साल में देश मे अनेक विकास कार्य हुए। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बलदेव विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में बुधवार को जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से कहीं।
मथुरा। भाजपा सरकार देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। प्रदेश में पिछले 5 साल में देश मे अनेक विकास कार्य हुए। उक्त बातें मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कटनी के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने बलदेव विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में बुधवार को जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से कहीं। श्री पाठक बुधवार को स्थानीय कार्यकर्ताओ के साथ दर्जनों स्थानों पर संवाद किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विधायक संजय पाठक ने कहा कि विकास के लिए एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दे।
सपा सरकार में प्रदेश में गुंडे माफियाओं के चलते अराजकता का माहौल था। योगी के शासनकाल में गुंडे बदमाश अपराध करने के पहले कई बार सोचते है। श्री पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। विकास के नाम पर ही पार्टी प्रत्याशियों को जिताए। विधायक संजय पाठक बलदेव विधानसभा के प्रत्याशी पूरन प्रकाश के समर्थन में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया।
देर शाम श्री पाठक बांकेबिहारी जी का दर्शन कर भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के ब्राम्हण समाज ने विधायक संजय पाठक का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित मनेंद्र उपाध्याय अनुज पाठक शिवम गर्ग चेतन उपाध्याय सुमित विजय कुमार सन्तोष कुमार, रामसिंह सुरेश यादव वेद प्रकाश डॉ रवि शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List