
परिवार संपर्क अभियान के आखिरी दिन भाजपाइयों ने वितरित किये पत्रांक
परिवार संपर्क अभियान के आखिरी दिन भाजपाइयों ने वितरित किये पत्रांक भाजपा जिलाध्यक्ष व कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने बांटे मास्क सैनेटाइजर व साबुन कबरई(महोबा)- केंद सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भाजपा पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह परिवार संपर्क अभियान के
परिवार संपर्क अभियान के आखिरी दिन भाजपाइयों ने वितरित किये पत्रांक
भाजपा जिलाध्यक्ष व कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने बांटे मास्क सैनेटाइजर व साबुन
कबरई(महोबा)-
केंद सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण व प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत भाजपा पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह परिवार संपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताए व साथ ही लोगों को कोरोना वायरस बचने को लेकर भी जागरूक करें।
परिवार संपर्क अभियान के आखिरी दिन आज कुलपहाड़ मण्डल के सेक्टर सुगिरा प्रथम में भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने मण्डल अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह के साथ व कबरई मण्डल के धरौनं सेक्टर के झिर सहेवा बूथ पर कोपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणी त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष हुकुम के साथ परिवार संपर्क अभियान के तहत लोगो को मास्क , सैनेटाइजर साबुन व पत्रांक वितरित किये |
भाजपा जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों योजनाओं को संचालित कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है जिससे लोगों को पलायन न कर अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्रदान हो। इस दौरान कबरई मण्डल से महामंत्री शांतनु तिवारी , संतोष कुशवाहा , श्रवण सिंह तो वही कुलपहाड़ मण्डल से महामंत्री दिनेश गोश्वामी, जयेंद्र सिंह , सुनील सोनी मौजूद रहे |भाजपा
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List