उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।

उत्‍तर मध्‍य रेलवे को टिकट जांच से प्राप्‍त हुआ 52 करोड़ का राजस्व।



स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज ब्यूरो।

अर्थव्यवस्था की पहली तिमाही समाप्ति पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को टिकट जांच के माध्यम से 51.66 करोड़ रु. के राजस्व की प्राप्ति हुई है। संभावित आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान वित्त वर्ष के पहले तीन माह के दौरान प्रयागराज मंडल को टिकट जांच के माध्यम से 28.37 करोड़ और झांसी व आगरा मंडल ने क्रमश: 13.07 और 10.22 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की है। 

महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार होने से सभी गतिविधियों में तेजी आई है और सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है। रेलवे द्वारा टिकट जांच एक ऐसी गतिशील गतिविधी है जो विभिन्न रूपों में की जाती है। ट्रेन में चल टिकट परीक्षकों (टीटीई) द्वारा नियमित टिकट जांच सर्वाधिक की जाती है। इसके अलावा, समय—समय पर विशेष जांच की जाती है जैसे उड़न दस्तों द्वारा औचक चेक, फोर्टरेस जांच अथवा किलेबंदी (जिसमें चेकिंग स्टाफ द्वारा ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया जाता है और यात्रियों के वैध टिकटों की  जाँच की जाती है), मजिस्ट्रेट जाँच (यह रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाती है और अपराधियों पर मुकदमा चलाया जाता है), ऐम्बुश जांच, आदि। 

Ganga-Yamuna Expressway: गंगा–यमुना लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, जनवरी से जमीन खरीद शुरू Read More Ganga-Yamuna Expressway: गंगा–यमुना लिंक एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार, जनवरी से जमीन खरीद शुरू

बिना टिकट यात्रा को रोकने के उद्देश्य से एनसीआर द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना टिकट वाले यात्रियों को दंडित किया जाता है और उन्हें जांच के दौरान उचित टिकट दिए जाते हैं। प्रयागराज मंडल ने केवल जून माह में टिकट जांच द्वारा 10.78 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त करके एक ख़ास मुकाम हासिल किया है, साथ ही एक माह में प्रयागराज मंडल द्वारा अर्जित किया गया यह अब तक का सर्वाधिक राजस्व है। प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्थानों और बोर्ड जैसे मिर्जापुर, अलीगढ़, कानपुर, टूंडला आदि में कई जांच अभियान चलाए गए हैं।  

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

टिकट जांच अभियान एक नहीं बल्कि दो उद्देश्यों को पूरा करता है। जहाँ एक तरफ यह बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाता है, वहीं ऐसे यात्री जो अनजाने में टिकट नहीं ले पाए या फिर उचित श्रेणी का टिकट नहीं ले पाए, उन्हें उचित टिकट की सुविधा प्रदान करता है।  

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

टिकट जांच के अलावा, टिकट जांच अभियान के दौरान बिना बुक किए गए सामान की भी जांच की जाती है और गंदगी फैलाने वालों पर भी जुर्माना किया जाता है।                                                                                           

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel