बेमौसम बरसात से धान की फसल हुई चौपट, किसानों के अरमानों पर फिरा पानी।
80 फीसद किसानों की फसलें खेतों में खड़ी या फिर कटी पड़ी है अधिकांश फसल पक चुकी है जिनमें कटाई चल रही है।
स्वतंत्र प्रभात
शाहजहांपुर। मौसम का मिजाज अचानक बदला और झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम में सर्दी का असर देखने को मिला।वहीं धान की फसल के लिए यह बारिश बेहद नुकसानदेह है। किसानों को धान का दाना काला पड़ने का डर सता रहा है। धान की अगेती फसल उठ चुकी है। हालांकि अभी करीब 80 फीसद किसानों की फसलें खेतों में खड़ी या फिर कटी पड़ी है। अधिकांश फसल पक चुकी है जिनमें कटाई चल रही है।
जिसका मंडी में अच्छा भाव मिलना मुश्किल है।ध्यान रहे कि इस बार सितंबर माह में भी अत्याधिक बारिश हुई। जिससे धान की फसल का विकास बेहतर नहीं हो सका। ज्यादा पानी बरसने से कई जगह फसल गलकर नष्ट भी हो गई। अब रही सही कसर रविवार को हुई बारिश ने पूरी कर दी। इसके अलावा सब्जियों के लिए भी बारिश का काफी नुकसान है।

Comment List