
पिछले दिनों हुई बरसात से किसानों के चेहरे पर छायी उदासी
पिछले दिनों हुई बरसात से किसानों के चेहरे पर छायी उदासी
स्वतंत्र प्रभात
पचपेड़वा बलरामपुर तेज़ हवाओं के साथ 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश से खड़ी फसलें खेतों में झुक गयीं। जिन धान की फसलों में बालियां आनी शुरू हो गयीं थी, तेज़ हवाओं और वर्षा के कारण झुक गयीं। यही हाल गन्ने की फसल का भी रहा। जिन किसान भाईयों ने गन्ने की बंधाई का कार्य नहीं किया था,उनके गन्ने की फसलें गिर गयीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा तथा तेज़ हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा।
आगामी सप्ताह में कुछ स्थानों पर आंशिक बादलों के साथ बूंदाबांदी या छुटपुट वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-36 ℃ तथा न्यूनतम तापमान 23-26 ℃ के मध्य रहने की संभावना है। अधिकतर पूर्वी हवाएं सामान्य से मध्यम गति से बहने का पूर्वानुमान है। यह जानकारी कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकित तिवारी ने दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List