पुलिस द्वारा मनमाफिक सहयोग न मिलने पर नामित सभासद ने थानाध्यक्ष पर लगाया संगीन आरोप

पुलिस द्वारा मनमाफिक सहयोग न मिलने पर नामित सभासद ने थानाध्यक्ष पर लगाया संगीन आरोप

सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता ने दूसरे की जमीन पुलिस के सहयोग से जबरदस्ती हथियाने के लिए मंत्री के समक्ष थानाध्यक्ष बसखारी पर लगाया आरोप कहा दलालों के हस्तक्षेप के बिना नहीं करते कार्य



सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता ने दूसरे की जमीन पुलिस के सहयोग से जबरदस्ती हथियाने के लिए मंत्री के समक्ष थानाध्यक्ष बसखारी पर लगाया आरोप कहा दलालों के हस्तक्षेप के बिना नहीं करते कार्य।

प्रेम नारायण तिवारी
स्वतंत्र प्रभात


अंबेडकर नगर। आज कानून मंत्री बृजेश पाठक अंबेडकरनगर के दौरे पर थे, उसी दौरान बसखारी निवासी महेंद्र जायसवाल ने कानून मंत्री के सामने थाना अध्यक्ष पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बात को न सुनने का आरोप लगाया। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जमीन ऐसी है जिसपर कुछ निषाद परिवार के लोग काबिज हैं और उसी हिस्से में महेंद्र जयसवाल का भी कुछ हिस्सा है। जिसपर हिस्सेदारी को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। 

टेलीफोन पर हुई वार्ता में थानाध्यक्ष बसखारी द्वारा यह बताया गया कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह किछौछा नगर पंचायत के अंतर्गत आता है। उक्त जमीन पर बिना पैमाइश बिना राजस्व विभाग के जबरदस्ती कब्जा करने के लिए महेंद्र जायसवाल द्वारा दबाव बनाया जाता है जोकि कानून के विरुद्ध होने के कारण मेरे द्वारा सहयोग करने से इंकार कर दिया गया और कहा कि आप अपने जमीन की पैमाइश करवा लीजिए फिर राजस्व विभाग के आदेश पर पुलिस जमीन पर कब्जा दिलाने में आपका पूर्ण सहयोग करेगी। इसी बात से क्षुब्ध महेंद्र जायसवाल नामित सभासद नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा बसखारी अम्बेडकर नगर ने कानून मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मिथ्या आरोप गढ़ने का तुच्छ कार्य किया है और कहा कि यहां की पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि दलालों की सुनती है।

अब सवाल उठता है कि क्या भाजपा कार्यकर्ता इसी तरीके का कार्य पुलिस व प्रशासन को सत्ता का भय दिखाकर करवाना चाहते हैं और नियम विरूद्ध कार्य न करने पर तुच्छ आरोप भी मढ़ने से पीछे नही हटते हैं। ऐसा करना सरासर कानून के विरुद्ध है ऐसे कार्यकर्ताओं पर यदि भाजपा ने लगाम नहीं कसा तो ऐसे ही कार्यकर्ता भविष्य के चुनाव में भाजपा को गर्त में धकेलने से भी नहीं रुकेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel