
विधायक आवास सहित अन्य जगहों को व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कराया सैनिटाइज
On
बांसगांव – गोरखपुर। स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो इस कोरोना काल मे जो काम जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को करना चाहिए वह काम कौडीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ के सौजन्य से लगातार दूसरे दिन हो रहा है। आपको बता दें कि इस कोरोना महामारी मे कौड़ीराम क्षेत्र में बहुतों ने अपने को खोया है।
बांसगांव – गोरखपुर।
स्वतंत्र प्रभात
ब्यूरो
इस कोरोना काल मे जो काम जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन को करना चाहिए वह काम कौडीराम व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के अध्यक्ष विनय सेठ के सौजन्य से लगातार दूसरे दिन हो रहा है। आपको बता दें कि इस कोरोना महामारी मे कौड़ीराम क्षेत्र में बहुतों ने अपने को खोया है।
पंचायत चुनाव एवं मतगणना के समय कौड़ीराम के आसपास काफी भीड़ जमा थी उसी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने प्रशासन से कौड़ीराम के आसपास सेनिटाइज करवाने की मांग की थी , लेकिन प्रशासन ने उन लोगों की मांगों को अनसुनी कर दिया था। इसकी सूचना जब कौड़ीराम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय सेठ को हुई तो उनको काफी पीड़ा हुई और उन्होंने तय किया कि वह अपने खर्चे से कस्बे एवं चौराहे को सैनिटाइज करवाएंगे।
प्रथम दिन उन्होंने मुख्य बाजार गोरखपुर रोड, गोला रोड बांसगांव रोड को सेनिटाइज करवाया था। आज दूसरे दिन अवधेश पासवान के नेतृत्व में जरलही गांव एवं रोड पर स्थित विधायक आवास (डॉक्टर विमलेश पासवान) सहित आसपास के घरों को सैनिटाइज करवाया गया। इस कार्य में उनके साथ विनोद यादव,छेदी यादव व अन्य व्यापार मण्डल के लोग रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

26 Mar 2023 22:25:31
संसार में इंसानियत और रूहानियत के संगम की नितान्त आवश्यकता है जब आत्मा, परमात्मा को जानकर अर्थात् रूहान से जुड़कर...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List