गंगा को मैला कोरोना ने किया य सिस्टम ने…
On
आज ये सवाल भारत के हर एक नागरिक से है वो चाहे जिम्मेदार हों य गैर जिम्मेदार आप लोगो ने तो एक गाना सुना ही होगा राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियो के पाप धोते धोते लेकिन जो 2021 में तस्वीर देखने को मिल रहा है उस तस्वीर को देख कर यही कहा ज
आज ये सवाल भारत के हर एक नागरिक से है वो चाहे जिम्मेदार हों य गैर जिम्मेदार
आप लोगो ने तो एक गाना सुना ही होगा राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियो के पाप धोते धोते लेकिन जो 2021 में तस्वीर देखने को मिल रहा है उस तस्वीर को देख कर यही कहा ज सकता है की राम तेरी गंगा मैली हो गयी गरीबो की लाश धोते धोते।
आज के तारीख में जहां जहां से गंगा घाट है वहां वहां रेतो में एक दो चार छे नही बल्की सैकड़ो में शव रेत में दिखाई पड़ रहे हैं कुत्ते शव को नोच नोच कर ख रहे हैं कुछ को कफन नसीब हुआ है तो कुछ बिन कफन के ही पड़े हैं।
हमारे देश का इतना बड़ा दुर्भाग्य होगा शायद किसी ने सपने मे भी नही सोचा होगा।सोशल मीडिया द्वारा जब ये तस्वीर वायरल होने लगी तब देश में एक बार फिर हड़कंप मच गया और केन्द्र सरकार ने फरमान जारी कर दिया कि शव को गंगा में प्रवाहित नही किया जाएगा। राज्य सरकार ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार का जिम्मा उठाया तथा प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपए नगद राशि देने का निर्णय लिया।लेकिन कितने को मिला कितने को नही ये आने वाला समय बतायेगा।
सवाल यहां ये है कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ो रूपये खर्च किया गया और किया भी जा रहा है पर जब शव को गंगा में प्रवाहित किया जायेगा तो गंगा मैली तो होंगी ही साथ शव को मछली खायेंगी और मछली को इंसान फिर इंसानो में कैमिकल फैलेगा बीमारी बढ़ेगी और देश की स्तिथि खराब होती जायेगी।आज जो कुत्ते शव को नोच नोच कर ख रहे हैं वो कुत्ते कोई जंगली कुत्ते नही बल्की गांव शहर में इंसानो के बीच रहने वाले कुत्ते हैं उनको इंसानो का मांस खाने की आदत पड़ गई तो वो हिंसक हो जायेगें और इंसानो पर हमला करके उन्हे लहुलुहान भी कर देंगे।इस लिये जो हुआ देश के लिए समाज के लिए अच्छा नही हुआ पर यहां ये समझ में नही आ रहा कि इस सबका जिम्मेदार कोरोना है य गरीबी य फिर सिस्टम।
Tags:
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Dec 2025
12 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 20:12:00
Lakhpati Didi Yojana: केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हुई हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List