
केंद्र व राज्य से सम्मानित डॉ शैलेश का हैदरगढ़ में भव्य स्वागत
केंद्र व राज्य से सम्मानित डॉ शैलेश का हैदरगढ़ में भव्य स्वागत
स्वतंत्र प्रभात हैदरगढ़ बाराबंकी कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश कुमार सिंह के केंद्र व राज्य स्तर पर सम्मानित होने के बाद हैदरगढ़ में उनका सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया एवं प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में किसानों व गणमान्य नागरिकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। जबकि इस दौरान स्वागत से अभिभूत डॉक्टर श्री सिंह ने मिले सम्मान व अवार्ड को हैदरगढ़ के किसानों का आशीर्वाद बताया।कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ अपने कार्यों के बलबूते पूरे देश में अपने सशक्त हस्ताक्षर करता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां जब से केंद्र के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश कुमार सिंह ने कमान संभाली है। तभी से यहां तकनीकी खेती एवं उन्नतशील बीजों का उत्पादन तथा किसानों के जागरूकता के अनेकानेक कार्यक्रम अब तक आयोजित किए गए हैं। इसी श्रंखला में अभी पूर्व में 23दिसंबर किसान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डॉक्टर शैलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया था। जबकि हाल ही में बीते 10 सितंबर को कृषि विज्ञान केंद्रों की 29 वी क्षेत्रीय वार्षिक कार्यशाला में डॉ शैलेश कुमार सिंह को एक बार फिर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों एवं कृषि क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया। यही नहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीते 14 सितंबर को उन्हें दिल्ली में आउटलुक अवार्ड से सम्मानित किया। हैदरगढ़वासी इस खबर से खुशी से झूम उठे। इसी कड़ी में हैदरगढ़ पहुंचे कृषि वैज्ञानिक शैलेश कुमार सिंह का सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया एवं प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह ने दर्जनों किसानों व नागरिकों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत डॉ श्री सिंह ने कहा कि यह सब स्थानीय किसानों एवं हमारी कृषि विज्ञान केंद्र की टीम के सभी साथियों के प्रयासों से ही संभव हो सका है। जिसे मैं जीवन पर्यंत तक अपनी स्मृतियों में संजो कर रखूंगा। सामाजिक कार्यकर्ता राजू भैया ने कहा कि डॉ शैलेश सिंह जी का राज्य एवं देश स्तर पर सम्मानित होना अद्वितीय है।और उनका सम्मान वास्तव मे हैदरगढ़ का सम्मान है। प्रगतिशील किसान अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ शैलेश कुमार सिंह ने अपने कार्यों से जो सम्मान पाया है। वह सभी के लिए उदाहरण है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान बृजेश कुमार त्रिपाठी ने भी सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ वैज्ञानिक के सम्मान समारोह के दौरान प्रमुख रुप से प्रधान यमुना प्रसाद तिवारी, ज्ञानेंद सिंह, अतुल सिंह, राजेश तिवारी, अन्तोष, मंसाराम वर्मा, प्रधान निलेश कुमार, राहुल योगी, रमेश शुक्ला, सत्यदेव सिंह, कुलदीप शर्मा, पुतान सिंह, बीनू तिवारी, भुल्लन सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ मानवेंद्र सिंह, डॉ रूपम रघुवंशी ,डॉक्टर समीर पांडे, डॉ वंदना सहित तमाम लोग उपस्थित थे |
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List