एक सप्ताह में नही हुई कार्यवाही तो होगा जिलाधिकारी आवास का घेराव

एक सप्ताह में नही हुई कार्यवाही तो होगा जिलाधिकारी आवास का घेराव

एक सप्ताह में नही हुई कार्यवाही तो होगा जिलाधिकारी आवास का घेराव



स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज ब्यूरो।

        पूर्व सूचना के आधार पर आज कौशाम्बी जिले के बारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छेकवा में जिला युवा विंग अध्यक्ष नमो मिश्रा की अगुवाई में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।महा पंचायत में मंडल से लेकर प्रदेश तक के पदाधिकारियों ने भाग लिया।छेकवा ग्राम सभा स्थित बन्द पड़े पानी की टंकी को फिरसे चालू करवाना और अवैध खनन,बिजली,एवं सड़क की समस्या मेन मुद्दा रहा।

           मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे ने किसानों को एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिये किसानों से कहा।उन्होंने जिले के अधिकारियों को किसानों के हित मे कार्य करने के लिये अपील की।
      प्रदेश उपाद्यक्ष सनी सुक्ला ने अवैध खनन और मशीनी करण रोकने के लिये जिले अधिकारियों से कहा।उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण यमुना नदी की भगौलिक स्थिति बिगड़ रही है।तराई क्षेत्र के ग्रामो को छती पहुच रही है।इसे रोका जाए।

किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी Read More किसानों के हर खेत तक पहुंचे नहर का पानी:मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी

          जिलद्यक्ष संजय सिंह यादव ने किसानों से अपनी लड़ाई खुद लड़ने को कहा।उन्होंने किसानों को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि आप खुद ताकतवर है आप को किसी ताकत की कोई आवस्यकता नही बस जरूरत है तो सिर्फ एक जुट होकर भा0 कि0 यू0 ( भानु)संगठन को मजबूत करने की।उन्होंने पानी टंकी सुचारू रूप से फिर से सुरु करने के लिये जिलाधिकारी कौशाम्बी को एक सप्ताह में कार्यवाही करने का अल्टीमेटम दिया नही तो किसान अपने हक के लिये जिलाधिकारी आवास का घेराव करने को बाध्य होगा।

       युवा विंग के जिलद्यक्ष नमो मिश्रा ने सभी नेताओं का समर्थन करते हुए क्षेत्र के किसानों की समस्या की लड़ाई लड़ने का वीडा उठाया। महा पंचायत का संचालन कमलेश राव ने किया।जिला उपाद्यक्ष राजू सिंह यादव,जिला सचिव ज्ञान सिंह यादव,राम जतन पाल,अंसार अहमद,युवा जिला उपाद्यक्ष राहुल श्रीवास्तव,प्रेम चंद गुप्ता,युवा विंग मीडिया प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,छेकवा न्याय पंचायत अध्यक्ष अयोध्या सिंह,एवं जिद्दी पाल आदि कार्यकता मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel