भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा द्वारा ट्रैक्टर रैली का किया गया आयोजन
मीरजापुर के तरफ से किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन गैपुरा चौराहे पर आयोजित हुआ
मीरजापुर के तरफ से किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन गैपुरा चौराहे पर आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर के साथ शामिल हुए। रैली की मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या आदरणीय ललिता देवी कुशवाहा रहीं। मुख्य अतिथि ने रैली के लिए एकत्रित किसानों को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा किसान कल्याण हेतु चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें अटल भू-जल योजना, किसान ऋण मोचन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पी.एम. फसल बीमा एवं किसान सम्मान निधि जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
रैली में मुख्य रूप से बिहार सरकार में पूर्व मंत्री बलवंत प्रसाद भगत कुशवाहा, किरन गुप्ता, रविशंकर पाण्डेय, संजय यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप सिंह, अमर बहादुर सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह पटेल, प्रशान्त पाण्डेय, मानस दूबे, आशुतोष त्रिपाठी, अनिल सिंह, इन्द्र बहादुर सिंह, सुजीत मोदनवाल, रामशिरोमणि मौर्य, संतोष तिवारी, संदीप शुक्ला, नीरज सिंह समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Comment List