आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

स्वतंत्र प्रभात मिल्कीपुर, अयोध्या। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारत मौसम विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसानों को मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम आधारति कृषि-परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना संचालित की जा रही है. उक्त परियोजना विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुमारगंज के अलावा बहराइच स्थित फसल अनुसंधान केन्द्र पर वर्ष

स्वतंत्र प्रभात
मिल्कीपुर, अयोध्या।
आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय में भारत मौसम विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किसानों को मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम आधारति कृषि-परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीण कृषि-मौसम सेवा परियोजना संचालित की जा रही है. उक्त परियोजना विश्वविद्यालय मुख्यालय में कुमारगंज के अलावा बहराइच स्थित फसल अनुसंधान केन्द्र पर वर्ष 1998 से कृषि-मौसम प्रक्षेत्र इकाई ( ए एम एफ यू) के माध्यम से संचालित हो रही है.
किसानों के बीच इन सेवाओं की लोकप्रियता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018 से कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं को ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु विश्वविद्यालय के सात कृषि विज्ञान केन्द्रों पर डिस्ट्रिक्ट एग्रोमेट फील्ड यूनिट्स ( डीएएमयूएस) के माध्यम से पायलट मोड में प्रारम्भ किया गया है. विश्वविद्यालय के अन्य छः कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी इन सेवाओं को शुरू करने के लिए आवश्यक स्टाफ के नियुक्ति की प्रक्रिया अन्तिम चरण में है. कृषि की दृष्टि से पूर्वी उत्तर प्रदेश के महत्त्व को देखते हुए भारत मौसम विभाग,
नई दिल्ली में “कृषि-मौसम परामर्श सेवाएं” अनुभाग के प्रमुख डॉ के के सिंह तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में वैज्ञानिक डॉ जे वी सिंह ने विश्वविद्यालय पहुँच कर उक्त परियोजना के कार्यों की व्यापक स्तर पर समीक्षा की। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेन्द्र सिंह ने मौसम वैज्ञानिकों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया, बैठक में निदेशक शोध डॉ गजेन्द्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ ए पी राव, मुख्य नोडल अधिकारी, अधिष्ठाता कृषि प्रो० वी एन राय, निदेशक प्रशासन एवं प्रवीक्षण प्रो० आरके जोशी ,डॉ जसवंत सिंह तथा कृषि-मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सीता राम मिश्र सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी व वैज्ञानिक शामिल हुए।
इससे पहले डॉ के के सिंह ने सभी केन्द्रों पर तैनात विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि-मौसम), कृषि-मौसम प्रेक्षक, तकनीकी अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा मुख्य नोडल अधिकारी के साथ तकनीकी सत्र को भी सम्बोधित किया तथा इन सेवाओं की पहुँच समय से किसानों तक उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश से अवगत कराया. उल्लेखनीय है कि डॉ के के सिंह कृषि-मौसम परामर्श सेवाओं से शुरुआती समय से जुड़े हुए हैं तथा इन सेवाओं को राज्य स्तर से जिला स्तर व अब जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक पहुँचाने में इन परियोजनाओं के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में इनका ही प्रमुख योगदान है. डॉ के के सिंह ने बताया कि भारत मौसम विभाग की योजना है कि शीघ्र ही देश के सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर पर कृषि-मौसम परामर्श बुलेटिन किसानों को उपलब्ध होना शुरू हो जाये, इस दिशा में तेजी से प्रयास चल रहा है. इसके अतिरिक्त भारत मौसम विभाग आने वाले दिनों में न्याय पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान तथा मौसम आधारित कृषि परामर्श उपलब्ध कराने के लिए जुटा हुआ है।
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel