"Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन
कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, चेयरमैन, आई.ई.आई. यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ द्वारा की गई
लखनऊ- राजधानी लखनऊ के इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ द्वारा “Industry 4.0: Transforming the Future of Manufacturing and Technology” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल, 2026 को इंजीनियर्स भवन, आई.ई.आई., रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अभिषेक कुमार, प्रोफेसर एवं डिप्टी डायरेक्टर मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जी.सी.आर.जी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, लखनऊ ने सहभागिता की।
अपने व्याख्यान में उन्होंने इंडस्ट्री 4.0 के विभिन्न आयामों, आधुनिक तकनीकों, स्वचालन (Automation), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री 4.0 के माध्यम से विनिर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं, जिससे उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी उन्नति के साथ-साथ उद्योगों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान नवाचार, कौशल विकास एवं आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग से संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. वी.पी. सिंह, चेयरमैन, आई.ई.आई. यू.पी. स्टेट सेंटर, लखनऊ द्वारा की गई।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी व्याख्यान अभियंताओं, विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे नई तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की बात कही। कार्यक्रम के संयोजक इं. विनोद सक्सेना, ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संस्था के मानद सचिव इं. एन.के. निषाद, द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित अभियंताओं, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Industry 4.0 Lucknow IEI Lucknow Technical Lecture इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स लखनऊ Manufacturing Technology India Automation and AI India Digital Manufacturing Industry 4.0 India Dr Abhishek Kumar GCRG Lucknow Engineering Seminar Lucknow AI in Manufacturing Smart Industry India Mechanical Engineering Lecture Technology Innovation India Lucknow Engineering Event


Comments