29 अप्रैल से 9 मई तक होगा भव्य रुद्र महायज्ञ, भंडारे का आयोजन
आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है
नैनी, प्रयागराज। सर्वजन कल्याण की भावना के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन 29 अप्रैल से 9 मई 2026 तक नैनी क्षेत्र में किया जाएगा। यह महायज्ञ सीताराम आश्रम, प्रयागराज के पूज्य बैजनाथ जी महाराज के दिशा-निर्देशन में कुशल आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन दक्षिणी लोकपुर, सहारा चौराहा, नैनी (मीरा यादव के पास), पार्षद मयंक यादव के कार्यालय के पीछे किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य संजय श्रीवास्तव ने बताया कि यह महायज्ञ विश्व कल्याण एवं जन-जन की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से अत्यंत भव्य एवं दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समापन अवसर पर 9 मई 2026, शनिवार को शाम 5:00 बजे से आहुति, हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Naini Local News स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज Hindu Religious Event UP रुद्र महायज्ञ प्रयागराज Rudra Mahayagya Naini Prayagraj नैनी धार्मिक आयोजन Prayagraj Spiritual Event 2026 सीताराम आश्रम प्रयागराज Baijnath Ji Maharaj विशाल भंडारा प्रयागराज Religious Yagya India लोककल्याण महायज्ञ Prayagraj Devotional Program Rudra Puja Ceremony South Lokpur Naini Event Spiritual Gathering Prayagraj धार्मिक अनुष्ठान उत्तर प्रदेश Mahayagya Invitation Prayagraj Bhakti News श्रद्धालु कार्यक्रम प्रयागराज


Comments