श्रवण बाधित बच्चों के लिए छः लाख तक की निःशुल्क

कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना हेतु करें आवेदन

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत श्रवण बाधित बच्चों की दिव्यांगता निवारण हेतु कॉक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी अधिकृत चिकित्सालयों के माध्यम से निःशुल्क करायी जाती है। सर्जरी में छः लाख रुपए के व्यय का प्राविधान है।
 
योजनान्तर्गत अधिकतग 06 वर्ष तक की आयु वर्ग के ऐसे श्रवण बाधित बच्चें जिनके अभिभावको की वार्षिक आय शासन द्वारा निर्धारित गरीबी की रेखा की सीमा के दुगने से अधिक न हो, लाभ प्राप्त कर सकते है।
 
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, एवं एक पासपोर्ट साइज (बच्चे एवं अभिभावक) के फोटोग्राफ विकास भवन में स्थित दिव्यांगजन कार्यालय से सम्पर्क करना सुनिश्चित करें, जिससे आवेदन पूर्ण कर लाभान्वित कराया जा सके।

About The Author

Post Comments

Comments