लंबे कानूनी संघर्ष के बाद जिले के दुल्लभछड़ा बड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाया गया

परिवार को जमीन वापस मिली

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा के बड़ा बाजार क्षेत्र में एक परिवार को उसकी अपनी जमीन वापस मिल गई। प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर संबंधित जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2007 में श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुल्लभछड़ा बड़ा बाजार के बेणुरंजन देव और अब्दुल हमीद के बीच जमीन को लेकर मामला जिला अदालत में दायर किया गया था। यह मामला बेणुरंजन देव द्वारा दर्ज कराया गया था।
 
उनका आरोप था कि अब्दुल हमीद ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लंबे समय से उसका उपयोग किया। लंबे समय तक दोनों पक्षों के साक्ष्य और प्रमाणों के आधार पर सुनवाई चलने के बाद हाल ही में अदालत ने बेणुरंजन देव के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद गत 27 अप्रैल, सोमवार की शाम पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की मदद से उक्त जमीन पर बने अब्दुल हमीद के अवैध मकान को ध्वस्त कर दिया गया और जमीन वास्तविक मालिक को सौंप दी गई।
हालांकि, संपर्क न हो पाने के कारण इस मामले में दोनों पक्षों की प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी।

About The Author

Post Comments

Comments