कुशीनगर: पंचायती राज दिवस पर सिसवा गोइती में बैठक सम्पन्न, ग्राम विकास पर हुआ मंथन
कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवा गोइती में स्थित CSC केंद्र पर आज शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान लल्लन गुप्ता ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था गांव के विकास की रीढ़ है और इसके माध्यम से हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पंचायत के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और गांव को स्वच्छ व विकसित बनाने में सहयोग करें। बैठक में दिनेश यादव, हीरा प्रसाद, महंगु प्रसाद, छोटे गुप्ता, कन्हैया प्रसाद, संजय (रोजगार सेवक), उमेश शुक्ला, सुजीत जायसवाल सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।


Comments