निगोहां इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ लामबंद हुए पत्रकार, घटतौली और अभद्रता के आरोपों पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
......राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार से बदसलूकी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर प्रेस क्लब ने की सख्त कार्रवाई की मांग; एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित निगोहां इंडेन गैस एजेंसी पर घटतौली, कालाबाजारी और सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे जैसे गंभीर आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला तब और गरमा गया जब कवरेज करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार मोईन खान के साथ एजेंसी संचालक राजीव सैनी द्वारा कथित तौर पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना के विरोध में निगोहां प्रेस क्लब ने संरक्षक मुकेश द्विवेदी और अध्यक्ष विमल सिंह चौहान की अगुवाई में एसडीएम पवन पटेल को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि एजेंसी पर पहले भी भाजपा नेता से मारपीट के आरोप लग चुके हैं और इसके गोदाम के अवैध निर्माण का मामला तहसीलदार न्यायालय में अंतिम चरण में है। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी , ललित दीक्षित , मोईन खान, शिवा मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की मौजूदगी रही ।
Nigohan gas agency news Lucknow Indane gas controversy Mohanlalganj news Hindi gas agency black marketing case LPG cylinder short weight issue journalist harassment Lucknow press club protest news SDM Mohanlalganj action illegal encroachment government land Indane gas complaint India Lucknow local news breaking media protest UP gas agency irregularities LPG supply corruption news


Comments