आपराधिक इतिहास छिपाने वाले आखिर क्यों दे रहे शिक्षक को तरह तरह की धमकी!

पीड़ित शिक्षक ने खुद की सुरक्षा के लिए अफसरो से गुहार लगा रखी है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। पहले आपराधिक इतिहास को छिपाया, फिर उत्सव के दिन लापता होकर रंगत को फीका किया और तो और अब मुकदमे की धौंस देकर आरोपियो द्वारा जबरिया शादी का दबाव एक शिक्षक को खुद न्याय की गुहार लगाने को मजबूर किये हुए है। शिक्षक को चक्रव्यूह में नाधने के लिए दी गई शिकायत भी पुलिस की भी जांच में दूध का दूध पानी का पानी कर गयी है। फिर भी शिक्षक को न्याय के लिए हर चौखट पर दस्तक देनी पड़ रही है। जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के टिकुरी दशरथपुर निवासी राहुल मिश्र कंपोजिट विद्यालय महराजपुर में सहायक अध्यापक पद पर तैनात है।
 
थाना क्षेत्र के ही एक गांव में उसकी शादी तय हुई। बीते वर्ष पचीस नवंबर को शिक्षक के परिजनों ने घर पर तिलक कार्यक्रम की धूमधाम से तैयारी कर रखी थी। तिलक चढ़ाने के लिए देर रात तक दूसरा पक्ष शिक्षक के घर नहीं पहुंचा। इससे गांव इलाके में शिक्षक व उसके परिवार की पगड़ी भी उछली और जमकर छीछालेदर हुई। परेशान शिक्षक व उसके परिवार ने खोजबीन की तब पता चला कि गंभीर धाराओ मे शिक्षक को फंसाने की व्यूह रचना रचने वाले लोग खुद की गंभीर आपराधिक मुकदमें में वांछित होने के कारण तिलक के दिन लापता थे।
 
पीड़ित शिक्षक ने जिले के एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि अब दूसरे पक्ष के लोग उस पर जबरिया शादी का दबाव बनाने के लिए दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में फंसाने और जानलेवा धमकी दे रहे हैं। इस मामले में हथिगवां पुलिस ने भी जांच कर अफसरो को वस्तु स्थिति से अवगत करा रखा है। पीड़ित शिक्षक ने खुद की सुरक्षा के लिए अफसरो से गुहार लगा रखी है।

About The Author

Post Comments

Comments