नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बोलेरो व स्कूटी में आमने- सामने की टक्कर, स्कूटी चालक घायल
घायल के सिर व पेट में अधिक चोट लगी है
सिद्धार्थनगर। जिले के ढेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक के सामने एनएच पर स्कूटी व बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार को लगभग दिन में साढ़े चार बजे एसबीआई तुलसियापुर के सामने पश्चिम दिशा से आ रही बोलेरो व पूरब से आ रही स्कूटी में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी चालक राजेंद्र(34) पुत्र राम चन्दर निवासी शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 आर्य नगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद मौजूद लोगों ने डायल 112 व 108 एंबुलेंस को फोन किया।घायल को एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।घायल के सिर व पेट में अधिक चोट लगी है।
Road Accident UP Shohratgarh News Two Wheeler Accident सिद्धार्थनगर हादसा Road Safety India UP Local News Dial 112 Police serious injury case CHC Shohratgarh siddharthnagar accident news emergency response india Bolero Scooter Collision NH Accident India Tulsiyapur Chauraha Accident SBI Bank Area Incident Injury Case UP Ambulance 108 Service Medical College Siddharthnagar Traffic Accident News Car vs Scooter Crash


Comments