नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
दगा दे गया दूल्हा, बारात का इंतज़ार करती रही दुल्हन
खुलासे ने तोड़ दिए सारे सपने,शहनाई की जगह पसरा सन्नाटा
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी के रासीगांव में एक परिवार की खुशियां चंद घंटों में मातम में बदल गईं। जहां शहनाई गूंजनी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। सजी-धजी दुल्हन चौखट पर बैठी पूरी रात बारात का इंतज़ार करती रही। उसकी नजरें बार-बार उस रास्ते पर टिक जातीं, हर आहट पर उसे लगता कि बारात आ गई… लेकिन रात गुजर गई और इंतजार अधूरा ही रह गया।गेस्ट हाउस में सजे मंडप, माला और खाली पड़ी कुर्सियां उस अधूरी शादी की खामोश गवाही दे रही हैं। मेहमानों के बीच सन्नाटा है और रिश्तेदारों के चेहरों पर कई सवाल तैर रहे हैं।
जब सच्चाई सामने आई कि दूल्हा पहले ही किसी और से शादी कर चुका है, तो पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। भाई ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की तैयारी की थी और करीब 10 लाख रुपये खर्च कर दिए थे।परिवार का कहना है कि यह सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने का गहरा घाव है।
परिजन बार-बार बेटी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सदमे की स्थिति साफ झलक रही है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और इसे बेटी के साथ बड़ा अन्याय बता रहे हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय की आस में है। दुल्हन ने सरेनी कोतवाली में तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
up crime news rae bareli news Crime Against Women लालगंज रायबरेली police investigation UP Marriage Dispute Case Social Issue India Viral News UP Sareni Police Wedding Fraud Case Dulhan Waiting Baraat Marriage Scam India Groom Already Married Case Bride Justice Demand Betrayal in Marriage Fake Marriage Case Emotional News India Trust Broken Story Indian Wedding Drama Justice for Bride


Comments