पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई 

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग , निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में बुधवार को पृथ्वी दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या रेनू गुप्ता ने पृथ्वी संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए, छात्र -छात्राओं को शपथ दिलाई।इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग , निबंध प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
 
छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।  इस अवसर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को पुरस्कार दिए गये।इस दौरान मनोहर लाल सागर, ऋचा सक्सेना , इफ्फ़त महमूद समेत तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments