नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक
पुलिस अधीक्षक अमेठी व मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा होमगार्डस परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में गोष्ठी कर संबंधित को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये
अमेठी। जनपद में प्रस्तावित होमगार्डस पदों के लिए परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. व मुख्य विकास अधिकारी अमेठी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार गौरीगंज में परीक्षा को नकल विहीन, शांतिपूर्ण माहौल में पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, पुलिस केन्द्र प्रभारी, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम प्रभारी, कार्यदायी संस्था आदि अधिकारी/कर्मचारी गण के साथ गोष्ठी की गयी।
गोष्ठी में सभी परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चत करते हुए सीसीटीवी कैमरे, अनुक्रमांकवार बैठने की व्यवस्था आदि व्यवस्थापन कार्य पूर्ण करने तथा परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस, फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी, केन्द्र के अन्दर प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश को रोकने के लिये तलाशी लेने आदि के संबंध में एवं शासन व बोर्ड के दिशानिर्देशों का पालन करने के संबंध में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
amethi news uttar pradesh news Amethi Latest News UP Police Administration Saravanan T SP Amethi fair examination system Homeguard recruitment exam 2026 Amethi police update exam security arrangements cheating free exam India government exam preparation Homeguard vacancy UP CDO Amethi meeting exam center guidelines CCTV monitoring exam government recruitment India exam transparency India


Comments