नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
यातायात पुलिस द्वारा ओवर स्पीड वाहनों पर प्रवर्तनात्मक कार्यवाही, 371 वाहनों के चालान
नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है
कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 8 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 3 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आज दिनांक 22.04.2026 में यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 47 ट्रक, 5 बस, 120 चार पहिया/ दो पहिया 172 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 04 बस, 125 चार पहिया/ दो पहिया 129 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। गंगा बैराज पर 70 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया। यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें। ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें। यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें। शराब पीकर वाहन न चलायें। नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दूसरों की जान की
हिफाजत भी करता है।
kanpur news Road safety awareness Road Safety India Kanpur Traffic Police Public Safety Campaign Traffic Police Campaign traffic management UP Police Action Kanpur Traffic Rules India Speed Limit Enforcement Helmet Seatbelt Rule Overspeed Challan Traffic Enforcement UP NH34 Traffic Action NH19 Traffic Update Interceptor Vehicles India E-Challan System Highway Safety India Accident Prevention Drive Vehicle Checking Drive Traffic Violations India Drunk Driving Prevention Safe Driving India


Comments