तीन करोड़ 22 लाख से होगी अमीरनगर गांव में देवहा नदी पर पिचिंग विधायक प्रमुख ने किया उद्घाटन 

यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के अनुसार यह कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ विकासखंड भदपुरा की सीमा की ग्राम पंचायत अमीर नगर में देवहा नदी के कटान से गांव को उत्पन्न हुए संकट से बचने के लिए बाढ़ खंड विभाग द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार शासन इस गांव को बचाने के लिए 3 करोड़ 22 लख रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है ।
 
जिसके तहत नदी में पिचिंग लगाकर गांव को नदी के कटान से बचने के लिए कार्य किया जाएगा इसका शुभारंभ आज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार ने बाढ़ नियंत्रण विभागअधिकारियों के साथ गांव पहुंचकर पीचिंग प्रारंभ होने के कार्य का विधिवत पूजन करने के बाद शुभारंभ किया गया।
 
तीन करोड़ 22 लाख से होगी अमीरनगर गांव में देवहा नदी पर पिचिंग विधायक प्रमुख ने किया उद्घाटन 
 
 ज्ञात रहे अमीर नगर गांव लंबे समय तक टापू की तरह बन गया था नदी ने अपना रास्ता बदलकर इस गांव को जनपद की सीमा से अलग कर दिया था स्वर्गीय विधायक केसर सिंह गंगवार द्वारा यहां पर पुल का निर्माण करवाने पर अब आगमन सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ तो वर्षा ऋतु आने पर नदी ने गांव की तरफ कटान करना प्रारंभ कर दिया।
 
 जिसको लेकर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करने के बाद गांव को बचाया जा सका बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार द्वारा दिशा की बैठक में मामला उठाने पर शान द्वारा पिचिंग करने के लिए 3 करोड़ 22 लख रुपए स्वीकृत किए गए हैं यह जानकारी बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार के अनुसार यह कार्य 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
 
ताकि गांवों को किसी भी तरह का संकट का सामना करना ना पड़े इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य भदपुरा के ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ग्राम प्रधान ओमपाल एडवोकेट समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे सभी ने इस कार्य के लिए प्रदेश सरकार की सराहना की।

About The Author

Post Comments

Comments