गोरखपुर: फर्जी पासपोर्ट कांड में बड़ा एक्शन: आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी,

अदालत का फरार घोषित नोटिस चस्पा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर ) उत्तर  प्रदेश

गोरखपुर, 30 मार्च 2026: जनपद में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना बड़हलगंज क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उसके घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और नोटिस चस्पा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में थाना बड़हलगंज पुलिस ने अभियुक्त विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राधेश्याम निवासी कृत्तपुरा के खिलाफ यह कदम उठाया। आरोपी के विरुद्ध थाना बड़हलगंज में मु0अ0सं0 217/24 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवाए थे। मामले में कार्रवाई के दौरान आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिस पर न्यायालय ने धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत उद्घोषणा नोटिस जारी किया।
सोमवार को पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची, जहां विधि-विधान का पालन करते हुए ढोल-ताशों के साथ डुगडुगी पिटवाकर पूरे क्षेत्र में मुनादी कराई गई। साथ ही नोटिस की प्रति को घर के प्रमुख स्थान पर चस्पा किया गया और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को आरोपी के फरार होने की सूचना दी गई।

एस एस पी के वार्षिक निरीक्षण की समस्त तैयारियां पूर्ण नहीं आए  Read More एस एस पी के वार्षिक निरीक्षण की समस्त तैयारियां पूर्ण नहीं आए 

इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी पर दबाव बनाना और उसे शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने के लिए बाध्य करना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी जल्द सरेंडर नहीं करता है तो उसके विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई, जैसे संपत्ति कुर्की (धारा 83 सीआरपीसी), भी की जाएगी।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर  Read More सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर 

इस दौरान मुनादी टीम में उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, रविकांत निगम, अनुराग सिंह और विकास राय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और फरार अपराधियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।

जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई चलती रहेगी Read More जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई चलती रहेगी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार