नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कांग्रेसी नेता की पत्नी के निधन पर सांसद उज्जवल रमण उनके घर शोक व्यक्त किया
सामाजिक लोंगो का एक बृहद जन सैलाब मौजूद रहा है
नैनी प्रयागराज। शनिवार को मण्डल कांग्रेस के सफर को शुरू करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज में कई बार पदों पर रहने वाले व्ययोवृद्ध कांग्रेसी नेता शंभूनाथ शर्मा की पत्नी श्रीमती शांती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष के आकस्मिक निधन पर उनके इकलौते पुत्र विवेक शर्मा ऊर्फ लल्ला शर्मा ने मुख्यगागिनी दी है।इस दुःखद घड़ी पर प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह व्ययोवृद्ध कांग्रेस नेता शंभूनाथ शर्मा के नैनी स्थित भवन मुक्ता बिहार आवास पर कांग्रेस जनो के साथ पहुंचकर परिवार जनों के बीच में अपनी संवेदना किया। और दुःखद घड़ी में अपनी आस्था को कांग्रेस जनों के साथ सम्मिलित करते हुए मृत आत्मा शान्ति हेतू ईश्वर से प्रार्थना किया ।
इस सवेदना कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा, शहर कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष नयन कुशवाहा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार पाण्डेय,कांग्रेसी नेता मो यूनुस अंसारी, रामधारी यादव, गजेंद्र सिंह जी,महिला नेता आभा देवी, समाज़वादी के महाँनगर सचिव धीरू यादव, इंजिनियर विजय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, राम सिंगार शर्मा,छेदी लाल कंन्नोजिया,बाँके लाल पटेल सहित तमाम कांग्रेस जनो व सामाजिक लोंगो का एक बृहद जन सैलाब मौजूद रहा है।
prayagraj news hindi news prayagraj uttar pradesh news naini prayagraj Local News Prayagraj नैनी प्रयागराज political news up प्रयागराज न्यूज कांग्रेस नेता शंभूनाथ शर्मा शांति देवी निधन सांसद उज्जवल रमण सिंह कांग्रेस संवेदना कार्यक्रम मुक्ता बिहार नैनी कांग्रेस कमेटी प्रयागराज श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रयागराज कांग्रेस नेता संवेदना Congress Leader Tribute Ujjwal Raman Singh Condolence Meeting UP Congress Party News


Comments