संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध सुचारू रूप से कार्य के निर्देश भदोही, 28 मार्च 2026।

सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में आहूत की गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सभागार में जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में द्वितीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में आहूत की गई। बैठक में 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने प्रस्तुत माइक्रो प्लान के अनुसार कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय समन्वय एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता अत्यंत आवश्यक है।

जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सभी विभागों द्वारा अपने-अपने माइक्रो प्लान जमा कर दिए गए हैं। साथ ही ब्लॉक स्तर पर अध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 4 अप्रैल से 8 अप्रैल के मध्य आयोजित किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा, जिसके अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी तथा रोगियों की पहचान कर उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार हेतु प्रेरित करेंगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान साफ-सफाई, जलभराव निस्तारण, फॉगिंग एवं जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष चक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। 

About The Author

Post Comments

Comments