भाजपा जिला फिरोजाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारी का भव्य स्वागत जिला मंत्री दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में  हुआ

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला

टूण्डला -

भाजपा जिला फिरोजाबाद के नवनियुक्त पदाधिकारी का भव्य स्वागत भारत माता के चौक पर जिला मंत्री  दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को फूलमाला एवं पट्टका पहनाकर स्वागत किया गया।
 
जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अब नई टीम के साथ 2027 के चुनाव में लगना हैं, पांच विधानसभाओं की सीटों पर कमल खिलाना है एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की, उन्होंने बताया की लगातार 6 अप्रैल तक सभी जिला फिरोजाबाद के मंडलों पर प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे एवं 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है एवं 14 तारीख को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर समरसता दिवस के रूप में सभी कार्यकर्ता बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
 
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री से आकाश शर्मा ने किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद में नव मनोनीत सभासद का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नीलम दिवाकर, शिव शंकर शर्मा, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सावन, राजीव यादव , जिला मंत्री रेनू उपाध्याय, विपिन शिवहरे ,शीलू सविता , संजय चक,  पवन चक, कोषाध्यक्ष अग्रज जैन, आईटी संयोजक प्रशांत , विष्णु तिवारी, कौशल तिवारी, दीपक ठेनुआ , कोषाध्यक्ष महिपाल निषाद, जुबिन भारद्वाज, विनोद पाल बिन्नू , मंडल प्रभारी योगेंद्र चौहान, जयजीव पाराशर, विष्णु तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुशील चक, ब्लॉक प्रमुख सतीश बघेल, दिगेंद्र विक्रम सिंह परमार, उमेश गुप्ता, हरिशचंदानी, महेंद्र झा, विजय प्रजापति, ज्ञानेंद्र सिंह, सोनू कश्यप आदि लोग को उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार