डिग्री तो मिली, लेकिन आज़ादी नहीं – युवा डिजिटल दास

डिजिटल दुनिया की झूठी स्वतंत्रता: मेहनत का कोई मोल नहीं, काम ज्यादा, कमाई नगण्य: भारत के गिग वर्कर्स का दर्दनाक सच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रो. आरके जैन “अरिजीत”

आज की युवा पीढ़ी के लिए डिजिटल आज़ादी का सपना अब कठिन हकीकत बन चुका है। समुद्र तट पर काम करनेखुली हवा में लैपटॉप खोलकर पैसे कमाने और दुनिया घूमने की कल्पना अब छोटे-छोटे फ्लैटबिजली कटौती और लगातार काम के दबाव में उलझकर रह गई है। हर सुबह उठते ही नए प्रस्ताव भेजने की चिंता और कमाई की अनिश्चितता उनके दिन की शुरुआत बन जाती हैऔर रात खत्म होती है रिजेक्शन और अधूरी उम्मीदों की चिंता में। घंटों मेहनत के बावजूद केवल न्यूनतम मजदूरी मिलती हैऔर सोशल मीडिया की चमक-दमक से वास्तविकता का अंतर और गहरा दिखता है। यह कोई डिजिटल नोमैड की स्वप्निल दुनिया नहींबल्कि ‘डिजिटल भिखारी’ बनने की कठोर हकीकत है।

डिजिटल दुनिया अक्सर धोखा देती है। समुद्र तट पर कामकॉफी के साथ लैपटॉपऔर योग करते हुए मीटिंग – यह केवल स्क्रीन पर दिखती झलक है। भारतीय युवा इसे देखकर सोचते हैं कि बस इंटरनेट और लैपटॉप चाहिएबाकी सब आसान होगा। असलियत अलग है। भारत में गिग इकोनॉमी का जाल इतना जटिल है कि स्थिर कमाई और सुरक्षा मुश्किल है। इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के अनुसार गिग वर्कर्स की संख्या 2021 में 7.7 लाख थीजो 2025 तक 1.2 करोड़ तक बढ़ गई। करीब 40% की मासिक कमाई 15,000 रुपये से कम है। विदेशी क्लाइंट उन्हें सस्ता विकल्प मानते हैं। यह स्वतंत्रता नहींबल्कि नई गुलामी है – मेहनत ज्यादाकमाई कमसुरक्षा शून्य।

नौकरी के अवसरों की कमी और एआई के बढ़ते दबाव ने युवा पीढ़ी को फ्रीलांसिंग की ओर धकेल दिया है। स्टार्टअप बंद हो रहे हैंनियमित रोजगार सिकुड़ रहे हैंऔर घर बैठे विदेशी मुद्रा कमाने का सपना आकर्षक बन गया है। लेकिन गिग इकोनॉमी में शुरुआत ही कठिन है। लाखों फ्रीलांसर एक ही प्रोजेक्ट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। औसतन भारतीय फ्रीलांसर 10-15 डॉलर प्रति घंटा चार्ज करते हैंजबकि वैश्विक औसत 40 डॉलर से अधिक है। खुद को सस्ता साबित करना उनकी दिनचर्या बन गई है। हर भेजा गया प्रपोजल गुहार की तरह और हर रिजेक्शन चोट की तरह महसूस होता है। यही वह शुरुआत हैजो उन्हें ‘डिजिटल भिखारी’ बनाती है – जहां क्लाइंट राजा और युवा पूरी तरह उसकी दया पर निर्भर होता है।

एक नया भारत, जहां हर नन्हीं सांस सुरक्षित कल की नींव रखती है Read More एक नया भारत, जहां हर नन्हीं सांस सुरक्षित कल की नींव रखती है

दिन-रात की मेहनत के बावजूद युवा केवल अधूरी सफलता पाते हैं। रात के बजे क्लाइंट के संदेशों का जवाब देनाअनगिनत संशोधन मुफ्त में करनाऔर फिर भी पेमेंट में देरी का सामना करना उनकी सामान्य दिनचर्या बन गई है। प्लेटफॉर्म फीस और टैक्स का बोझ लगातार बढ़ता हैजबकि स्वास्थ्य बीमापेंशन या छुट्टी जैसी सुरक्षा का कोई विकल्प नहीं है। अमेरिकी फ्रीलांसरों की तुलना में भारतीय चार गुना कम दर पर काम करते हैं। महीनों की मेहनत के बाद भी बचत नगण्य रहती है। ईएमआईकिराया और रोजमर्रा के बिलों का दबाव लगातार बना रहता है। गिग इकोनॉमी उन्हें बांधती हैलेकिन सुरक्षा नहीं देती। सपना बड़ाहकीकत कड़वी।

अदालती उलझनों के चलते विशेषज्ञों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल Read More अदालती उलझनों के चलते विशेषज्ञों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल

मानसिक दबाव अब स्पष्ट हो चुका है। डिजिटल भिखारी दिन-रात स्क्रीन से चिपके रहते हैं। अलग टाइम जोन की वजह से नींद गायब हो जाती है। लगातार रिजेक्शन और आर्थिक अनिश्चितता डर और बर्नआउट पैदा कर रही हैं। महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी झेल रही हैं – घर और गिग दोनों का बोझ। कोई साथ नहींकोई यूनियन नहीं। पारंपरिक भिखारी सड़क पर खुलकर मांगते हैंलेकिन डिजिटल भिखारी अकेले कमरे में टूटता है। युवा पीढ़ीजो देश का भविष्य थीअब प्लेटफॉर्म एल्गोरिदम की कैद में है। निराशा बढ़ रही हैआत्मविश्वास घट रहा है।

डिजिटल आराम, मानसिक तनाव—कहाँ फंस गया इंसान? Read More डिजिटल आराम, मानसिक तनाव—कहाँ फंस गया इंसान?

कमजोर व्यवस्था समस्या को और गहरा कर रही है। शिक्षा केवल डिग्री देती हैस्किल्स नहीं। गिग इकोनॉमी को बढ़ावा तो दिया जा रहा हैलेकिन मजबूत कानून नहीं हैं। श्रमिकों को ‘स्वतंत्र ठेकेदार’ घोषित करके उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। बेरोजगारी के दबाव में युवा इस राह पर आते हैंलेकिन सुरक्षा शून्य रहती है। अनुमान है कि 2029-30 तक गिग वर्कर्स 2.35 करोड़ तक पहुंच जाएंगे। अधिकांश कम वेतनअनिश्चितता और थकान में जीवन यापन कर रहे होंगे। विदेशी क्लाइंट्स की दया पर निर्भरता बढ़ रही हैदेश और जमीन से कनेक्शन कमजोर हो रहा है।

अब बदलाव का समय है। युवा समझें कि डिजिटल भिखारी बनने का कोई रास्ता नहीं है। स्किल्स में निवेश करें – एआईविशेष क्षेत्रों और लोकल नेटवर्किंग। स्थिर करियर या वास्तविक उद्यमिता चुनेंजहां सम्मान और सुरक्षा हो। सरकार को गिग वर्कर्स के लिए मजबूत सुरक्षा कानून बनाना चाहिए। सोशल मीडिया की झूठी चमक छोड़ें और हकीकत देखें। सच्ची आज़ादी स्किल और आत्मनिर्भरता से आती हैभीख से नहीं। यदि युवा एकजुट होकर अपनी कीमत तय करेंतो यह दौर बदला जा सकता है।

युवा पीढ़ी के लिए यह अंतिम चेतावनी है। डिजिटल नोमैड बनने का सपना देखने वाले आज ‘डिजिटल भिखारी’ बन चुके हैंजहां उनकी मेहनतसमय और उम्मीदें पूरी तरह दूसरों की दया पर निर्भर हैं। परिवर्तन का सामर्थ्य उनके हाथ में हैलेकिन जागरूकता जरूरी है। अगर आज सचेत नहीं हुएतो आने वाला कल पूरी युवा पीढ़ी के लिए आर्थिक शोषण और मानसिक दबाव लेकर आएगा। असली स्वतंत्रता केवल कमाई में नहींबल्कि आत्म-सम्मानगरिमा और अपने फैसले लेने की शक्ति में है। उठो युवाअपनी योग्यता और मूल्य पहचानो – क्योंकि भीख मांगते हुए कोई सच्चा नोमैड या असली स्वतंत्र व्यक्ति कभी नहीं बन सकता।

About The Author

Post Comments

Comments